मोबाइल चोरी या गुम हो तो मत हो परेशान खुद पोर्टल पर करें शिकायत. अगर गुम हो मोबाइल तो खबर आपके लिए है।

मोबाइल चोरी या गुम हो तो मत हो परेशान खुद पोर्टल पर करें शिकायत. अगर गुम हो मोबाइल तो खबर आपके लिए है।

 पीड़ित को थाने और पुलिस ऑफिस की नही करनी पड़ेगी भागदौड़।

– खुद पुलिस की कार्रवाई की प्रगति भी जान सकेंगे पीड़ित 

– जिले में जनवरी से अब तक 300 लोग पोर्टल पर दर्ज करा चुके है शिकायत 

– पुलिस 110 मोबाइलों को कर चुकी है बरामद

  गोरखपुर। संतकबीरनगर

  मोबाइल चोरी हो या फिर गुम हो तो थाने और पुलिस कार्यालय की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। शासन ने नया सीईआईआर पोर्टल लांच कर दिया है। इस पोर्टल पर पीड़ित को खुद अपनी कम्प्लेन करने की सुविधा प्रदान की गई है। इसमें शिकायतकर्ता खुद पुलिस कार्रवाई की प्रगति भी जान सकेंगे। संतकबीरनगर जिले में जनवरी 2024 से अब तक पोर्टल पर करीब 300 शिकायतें दर्ज हो चुकी है। जबकि पुलिस गुम हुए 110 मोबाइल को ढूंढ भी चुकी है।         

पहले अगर फोन चोरी हो जाए, तो सवाल उठता था कि आखिर उसकी शिकायत कहां की जाएं। जिससे फोन को तुरंत ढूंढ़ा जा सकें। थाने स्तर से अगर फोन ढूढ़ने की कोशिश की जाए तो काफी लंबा वक्त लगता। साथ ही पुलिस थानों में क्रिमिनल केस का इतना बोझ होता है, कि शायद पुसिल वाले फोन ढूंढ़ने में आपकी मदद कर सकें। इसी समस्या के मद्देनजर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर के जरिए नया सीईआईआर पोर्टल विकसित किया गया है। जिससे गायब या चोरी हुए फोन को खोज पाना आसान होगा। साइबर सेल थाने के एक्सपर्ट बताते है कि चोरी या गुमशुदा मोबाइल को ट्रैक करने के लिए पीड़ित खुद कंप्लेन कर सकतें है। मोबाइल को खोजने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। पीड़ित को बार- बार थाने का चक्कर नहीं लगाना पडेगा। इतना ही नहीं पीड़ित खुद पुलिस के कार्य की प्रगति खुद चेक कर सकते है। देश भर में अब तक इस पोर्टल पर 21 लाख सात हजार 781 लोग अपनी शिकायत दर्ज करा चुके है। जबकि 12 लाख चार हजार 248 मोबाइलें बरामद की जा चुकी है। इसी तरह जिले में जनवरी से अब तक 300 शिकायतें पोर्टल पर दर्ज हुई है। इसमें 110 मोबाइल बरामद की जा चुकी है।

——————————— 

नई व्यवस्था में क्या है सुविधाएं

  पहले मोबाइल चोरी या गुम होने पर पुलिस थाने अथवा एसपी को आवदेन देना पड़ता था। इसमें बार-बार थाने से जानकारी करनी पड़ती थ्री। आईएमईआई को बार-बार रन कराना पड़ता है। जब तक मोबाइल में कोई सिम नहीं पड़ता है,तब तक कोई प्रगति नहीं होती है। जबकि नई व्यवस्था में एक बार चोरी या गुमशुदा मोबाइल की शिकायत पोर्टल पर दर्ज कर जाती है। जब भी मोबाइल में सिम डाला जाएगा तो उसका नोटिफिकेशन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पीड़ित और पुलिस को जानकारी हो जाती है। जिनका नाम पता मंगा कर पुलिस मोबाइल बरामद कर लेती है।

 पोर्टल पर कैसे दर्ज करें शिकायत 

– शिकायत के लिए https://ceir.gov.in बेबसाइट पर जाए। 

— पोर्टल खुलने के पश्चात साइबर सर्विस — ब्लॉक, लास्ट मोबाइल।

— चोरी या गायब मोबाइल का नंबर व आईएमईआई अंकित करें।

— चोरी या गायब मोबाइल का कंपनी व मॉडल नंबर अंकित करें।

— मोबाइल की बिल इनवाइस पीडीएफ अपलोड करें। 

— चोरी या गायब हुए फोन के गायब होने का स्थान व दिनांक,समय अंकित करें। 

— संबंधित थाने पर दर्ज कराई गई गुमशुदगी संख्या व गुमशुदगी की कॉपी अपलोड करें। 

— मोबाइल धारक का आधार कार्ड पीडीएफ अपलोड करें। 

— मोबाइल धारक का नाम पता ,मोबाइल नंबर,आधार संख्या,ईमेल आईडी अंकित कर शिकायत को अंतिम रूप से सम्मिट करें।

  मोबाइल चोरी अथवा गायब होने पर सीईआईआर यानि यूपीकाप पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है। इसमें यह भी सुविधा है कि पीड़ित खुद पुलिस की कार्रवाई की प्रगति भी जान सकेंगे। मोबाइल चोरी या गुम होने पर लोग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। जिससे पुलिस को मोबाइल ढूंढने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पीड़ित को अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। 

— सत्यजीत गुप्ता,

  एसपी संतकबीरनगर

Previous articleकलयुगी बेटे ने किया पिता की हत्या ।
Next articleमिल मालिक ने हड़प लिया 18 लाख चावल, पढे पूरी खबर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here