न्याय कर से रहे विरक्त काली पट्टी बांध की किया विरोध।

न्याय कर से रहे विरक्त काली पट्टी बांध की किया विरोध।

सहजनवां।

 बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर प्रदर्शन किया। साथ ही काली पट्टी बांध कर काला दिवस भी मनाया। 

सहजनवां तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केके त्रिपाठी ने कहा कि इलाहाबाद अधिवक्ता महासम्मेलन के निर्णय के आलोक में बुधवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहा गया। अधिवक्ताओं ने अपने उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के अधिकारों में कटौती के आदेश को मौलिक अधिकारों पर कुठाराघात होने की पूरी सम्भावना है। मंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और कौंसिल की अस्मिता बनाए रखने के लिए माननीय उच्च न्यायालय में अपने विशेष अधिवक्ता के माध्यम से संरक्षण प्रदान करने की मांग की गई है। सभागार में बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

 इस दौरान विनोद मिश्र, इंद्रदेव मिश्रा, बृजेन्द्र मिश्रा, जितेंद्र पाल गुप्ता, बलि करन प्रसाद, भूपेंद्र तिवारी, रानू शुक्ला, अजय शुक्ला, आदि शामिल रहे।

Previous articleएक दर्जन के करीब पटाखा बनाने की फैक्ट्रियां।
Next articleनगर पंचायत घघसरा का आकांक्षी योजना में हुआ चयन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here