नगर पंचायत घघसरा का आकांक्षी योजना में हुआ चयन।

नगर पंचायत घघसरा का आकांक्षी योजना में हुआ चयन।

 विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक

सहजनवा। गोरखपुर 

 सहजनवा तहसील अंतर्गत नव सृजित नगर पंचायत घघसरा बाजार का चयन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आकांक्षी योजना के अंतर्गत किया गया है।जो इस योजना में चयनित यह जिले का पहला नगर पंचायत है।इस योजना के तहत नगर के समग्र विकास हेतु शासन द्वारा नियुक्त नॉलेज पार्टनर्स कलेक्टिव गुड फाउंडेशन, जनाग्रह, और मंत्र फॉर चेंज के प्रतिनिधियों की बैठक नगर पंचायत चेयरमैन प्रभाकर दूबे व अधिषासी अधिकारी अमित नायक के नेतृत्व में हुई।

बैठक में मुख्य रूप से नगर के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं और प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का उद्देश्य नगर पंचायत घघसरा बाजार के सर्वांगीण विकास करने के लिए योजनाओं को मूर्त रूप देना था, ताकि यहां के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और नगर का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

बैठक में मुख्य रूप से सीएम फेलो श्रीतिक श्रीवास्तव,आलोक अरुण,दीक्षा देव राय,महक श्रीवास्तव, स्वाति अग्रवाल ,अखिलेश गुप्त सहित आदि कर्मचारी गण रहे उपस्थित।

Previous articleन्याय कर से रहे विरक्त काली पट्टी बांध की किया विरोध।
Next articleएसएसपी गोरखपुर ने किया तबादला देखें लिस्ट कौन कहां।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here