एक दर्जन के करीब पटाखा बनाने की फैक्ट्रियां।
सहजनवां। गोरखपुर
तहसील में कुल एक दर्जन के करीब पटाखा बनाने की फैक्ट्रियों का लाइसेंस जारी किया गया है। इसमें सहजनवां थाना में पांच तथा गीडा थाना क्षेत्र में छः पटाखा बनाने वाली फैक्ट्रियों के लिए लाइसेंस जारी है।
लाइसेंस जारी करने बाद जांच का जहमत जिम्मेदार नहीं उठा रहे है, जिसका नतीजा है कि नियमों के खिलाफ पटाखा को फैक्ट्रियां चला रही हैं। गीडा के बांसपार में स्थित पटाखा फैक्ट्री के सटे आवासीय रिहाईशी मकान बने हैं, जिसमें लोग रहते है। फैक्ट्री के भवन में त्योहार को देखते हुए बारूद का ढेर भी जमा किया गया है। ऐसे में यदि किसी दिन आग पकड़ी तो पूरे गांव को बचाना मुश्किल हो जाएगा। यही हाल सहजनवां के बरईपार में देखने को मिल रहा है, यहां दो वर्ष पूर्व विस्फोट भी हुआ था लेकिन संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तहसीलदार आरके कन्नौजिया ने कहा कि पटाखा फैक्ट्री की जांच की जाएगी और मानक के विपरीत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।















