भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले जितेन्द्र का गोरखपुर में भव्य स्वागत।

भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले जितेन्द्र का गोरखपुर में भव्य स्वागत।

. डेनमार्क देश में आयोजित फायर सर्विसेज गेम में चार मेडल जीत लहराया,देश का परचम।

सहजनवा। गोरखपुर 

सहजनवां,गोरखपुर। डेनमार्क देश के अलवर्ग के शहर में आयोजित विश्वस्तरीय फायरफाइटर गेम-2024 में भारत के लिए अलग-अलग खेलों में एक गोल्ड मेडल सहित कुल 4 मेडल जीतने वाले जितेन्द्र यादव का अपने जिले गोरखपुर आने पर भव्य स्वागत किया गया।

जितेंद्र यादव मूल रूप से गोरखपुर जनपद अन्तर्गत सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सीहापार के मूल निवासी हैं जो लखनऊ मुख्यालय में अग्निश्मन विभाग में फायरमैन के पद पर तैनात हैं,प्रतियोगिता जीतने के बाद वह बुधवार को पहली बार अपने गृह जनपद गोरखपुर आये,जहां कसरवल,भीटी रावत,सहजनवां चौराहा,नौसढ़ में लोगों ने मिठाई खिलाकर गाजे-बाजे के साथ फ़ूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया, इस दौरान युवाओं में काफी उत्साह दिखा,इसके बाद वह सीधे अग्निशमन कार्यालय गोरखपुर गये,जहां तैनात सीएफओ शान्तनु कुमार यादव ने जितेंद्र यादव को समस्त स्टाफ के साथ स्वागत कर सम्मानित किया। जहां जितेन्द्र यादव ने कहा कि वह अपने माता-पिता के आशीर्वाद और जनता की शुभकामनाओं से ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। 

स्वागत करने वालों में रमाशंकर शुक्ला,सरोज सिंह,फायर प्रभारी गीडा, बंशीधर यादव प्रधान संघ अध्यक्ष, विरेन्द्र साहनी, आकाश, डा.सईद रहबर,सुरेश यादव, अशोक,महेंद्र,रामजियावन,गोरख यादव,चंदन,रणवीर, स्कन्दगिरी, समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

Previous articleफार्मासिस्ट दिवस पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।
Next articleएक दर्जन के करीब पटाखा बनाने की फैक्ट्रियां।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here