साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के प्रति छात्रों को किया जगरूक।
बस्ती। साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने तथा आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान लगातार जारी है।
विशेष जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों को साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न टीमों द्वारा बस्ती छवनी के एक निजी स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के मार्गदर्शन में छावनी थाना प्रभारी विजय कुमार दुबे ने मौजूद स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को ऑनलाइन साइबर अपराधों की जानकारी दी गई व साइबर अपराधों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। डिजिटल अरेस्ट, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, वेबसाइट हैक, एटीएम डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड आज साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश उपध्याय, सरवन, मनोज द्विवेदी आदि लोग शामिल रहे।















