15 लाख की 102 मोबाइल जीआरपी पुलिस ने मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया।

15 लाख की 102 मोबाइल जीआरपी पुलिस ने मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया।

गोरखपुर। ट्रेनों में यात्रा करते समय गुम हुए या छूट जाने वाले पंद्रह लाख की 102 मोबाइल सीआरपी पुलिस ने सर्विस एल लांस के जरिए बरामद करने में सफलता प्राप्त किया पुलिस अधीक्षक जीआरपी संदीप मीणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 102 मोबाइल धारकों को जीआरपी पुलिस ऑफिस पर बुलाकर मोबाइल सुपुर्द किया गया। एसपी रेलवे संदीप मीणा ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर विनोद कुमार के प्रयास से जीआरपी पुलिस सर्विलांस शाखा द्वारा 102 गुमशुदा मोबाइलों को रिकवर किया गया। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग पंद्रह लाख रुपए है । गुमशुदा मोबाइल को उनके स्वामियों को जीआरपी अनुभाग गोरखपुर कार्यालय पर बुलाकर पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा सुपुर्द किया गया । मोबाइल को पाकर मोबाइल स्वामियों का चेहरा खिल उठा और उन्होंने पुलिस अधीक्षक रेलवे व जीआरपी सर्विलांस टीम को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर खुशी मन से अपने गंतव्य को प्रस्थान किये ।

Previous articleIPS अंशिका वर्मा 2021 ने SP South बरेली की जिम्मेदारी संभाली।
Next articleबैनामा में फर्जीवाड़ा को लेकर स्वजनों का निबंधन कार्यालय में हंगामा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here