बैनामा में फर्जीवाड़ा को लेकर स्वजनों का निबंधन कार्यालय में हंगामा।
गोरखपुर। सहजनवा तहसील में स्थित निबंधन कार्यालय में बैनामे में फर्जीवाड़ा को लेकर स्वजनो ने खूब हंगामा किया। और रजिस्टार पर धन उगाही कर बैनामा करने का आरोप लगाया। आरोप था कि पंकज उपाध्याय पुत्र स्व द्वारिकाधीश उपाध्याय निवासी भरवल जो मानसिक रोगी है। 19 सितंबर को पीड़ित खेत में पानी चला रहा था। मानसिक हालत ठीक न होने पर जालसाज मौका पा गए। उसे बाइक पर बैठाकर सहजनवा स्थित एक होटल में ले गए। उसे शराब पिलाने के बाद निबंधन कार्यालय लाया गया। जहां रजिस्टार से पहले से सेटिंग थी। और शराब के नशे में मानसिक रोगी से साढ़े आठ डिसमिल भूमि बैनामा करा लिया गया। जब की जालसाजों ने पीड़ित के बैंक खाते में कोई भी धन का भुगतान नहीं किया गया है। स्वजनो के हंगामा देखकर कार्यालय में काफी भीड़ जुट गई। लोग मुकदर्शक बने रहे। वही एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गीडा थाने को जांच कर मुकदमा दर्ज कार्ड का निर्देश दिया है।
इस संदर्भ में प्रभारी रजिस्टार संदीप सिंह ने कहा बयान के दौरान विक्रेता ने धन मिलने की बात स्वीकार किया था। तभी बैनामा हुआ था। धन उगाही का आरोप बेबुनियाद है।















