भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर विधि विधान से की गयी पूजा।
सहजनवा। गोरखपुर
भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर मंगलवार को जगह जगह पूजन अर्चन किया गया।
विद्युत विभाग उपेन्द्र के कार्यालयों, फैक्ट्रियों, दुकानों और घरों में लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया। कई स्थानों पर चौबीस घंटे का अखंड पाठ के प्रसाद का भी वितरण किया गया।
सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर मंगलवार को सहजनवां तहसील के कस्बा से लेकर गांवों तक धूमधाम से मनाई गई। कस्बा के दी महावीर जूट मिल, गीडा के आईजीएल, एसडी इंटरनेशनल, क्रेजी आदि फैक्ट्रियों में विधि विधान के साथ पूजन अर्चन करके भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। गीडा सेक्टर 13 और जूडियान स्थित विद्युत विभाग के कार्यालयों में विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। गीडा के विद्युत उपकेंद्र समेत सभी उपकेन्दों पर, फैक्ट्रियों, भीटी रावत बाजार, जोनहिया, जोगियाकोल, सरैया, कसरवल आदि स्थानों पर स्थित छोटे बड़े दुकानों/ कारखानों में विश्वकर्मा महाराज का विधि विधान के साथ जयंती मनाई गई। साथ ही देश की प्रगति तथा सुखद भविष्य की कामना की गई। जगह जगह उनके प्रतिमाओं को फूल माला चढ़कर भजन कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।















