लूट का मोबाइल बरामद दो गिरफ्तार।

लूट का मोबाइल बरामद दो गिरफ्तार।

गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने लूट के मोबाइल फोन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से लूटे गए फोन को बरामद करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपितों की पहचान गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी शेखर चौहान व यहीं के दीपचंद चौहान के रूप में हुई। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को एक युवक राप्तीनगर में पैदल जा रहा था। पीछे से आए बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लिया था। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।

Previous articleउत्तर प्रदेश पीपीएस अफसरो के तबादले.
Next articleगोरखनाथ मंदिर प्रांगण में सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here