गोरखपुर। सीएम योगी के दौरे का दूसरा दिन।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
रविवार सुबह जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने किया गया। जनता दर्शन में आए लोगों को हमेशा की तरह कुर्सियों पर बैठाया गया था। इन लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे। कहा, यदि कोई दबंग या भू माफिया ऐसी हिमाकत कर रहा हो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
सीएम योगी के दौरे का दूसरा दिन
गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार जनता दरबार में आए हुए फरियादियों के समस्याओं को सुन त्वरित निस्तारण का आदेश सीएम योगी ने दिया मौके से मंडलायुक्त जिलाधिकारी एसएसपी रहे मौजूद।















