जैतपुर-बोक्टा मार्ग क्षतिग्रस्त, बोक्टा से लेकर जैतपुर के बीच छह किमी सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे।

जैतपुर-बोक्टा मार्ग क्षतिग्रस्त, बोक्टा से लेकर जैतपुर के बीच छह किमी सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे।

गोरखपुर। पिपरौली। जैतपुर-बोक्टा मार्ग की दशा इस समय दयनीय हो गई है। बोक्टा से लेकर जैतपुर छह किमी में बासपार, थाना चौराहा, वसुधा से लेकर देईपार तथा जैतपुर तक गड्ढे ही गड्ढे हैं, जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इससे त्रस्त क्षेत्रवासियों ने सोमवार को संजय सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और सड़क बनावाने की मांग की।

बताते चलें कि गोरखपुर लखनऊ राजमार्ग के बोक्टा से एक लिंक रोड गोरखपुर-खजनी, सिकरीगंज मार्ग के जैतपुर में जाकर मिलती है। तेनुआ टोल प्लाजा से टोल बचाने के चक्कर में बड़ी बड़ी गाड़ियों का आवागमन सड़क इस पर होता है।

ओवरलोड गाड़ियों के चक्कर में यह मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिस पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। फिर भी विभाग मरम्मत के बजाए आंखें मूंदे है। ग्रामीणों ने शासन से इस रोड की मरम्मत जल्द से जल्द करवाने की मांग की है।

Previous articleशोहदों का बढा आतंक थानों में धूल फाक रही शेरनी दस्ता कि गाड़ीयां।
Next articleकुश्ती में हूटिंग, मना करने पर मनबढ़ों ने रेफरी को पीटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here