शोहदों का बढा आतंक थानों में धूल फाक रही शेरनी दस्ता कि गाड़ीयां।

शोहदों का बढा आतंक थानों में धूल फाक रही शेरनी दस्ता कि गाड़ीयां।

सहजनवां।

गोरखपुर। सहजनवा तहसील क्षेत्र में शोहदों का आतंक बढ़ता जा रहा है। विद्यालय से घर जा रही छात्राओं का शोहदो ने बीच सड़क पर टक्कर मार कर साइकिल से गिरा दिया। इतना ही नहीं बल्कि छेड़छाड़ करने लगे।

बता दे की छात्राओं के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। रोते बिलखते घर पहुंचीं छात्राओं ने आपबीती सुनाई। इसके बाद स्वजनों ने तीन आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया। 

गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सगी बहनें सहजनवां कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा बारहवीं की छात्रा हैं। दोनों सगी बहनें साइकिल से स्कूल पढ़ने जाती है। बीते शनिवार की शाम को दोनों सही बहनें पढ़ाई खत्म होने के बाद साइकिल से घर के लिए निकली थीं। अभी वह सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगिया कोल के पास पहुंचीं थी कि पहले से मौजूद तीन युवक खड़े थे। छात्राओं को देखते ही शोहदे फब्तियां कसने लगे। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपितों ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया और भरी सड़क पर छेड़छाड़ करने लगे। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित भाग गए। 

पीड़िता के स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने रोहित निषाद, शत्रुधन निषाद तथा अन्नत निषाद पता अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज की है।

Previous articleरॉयल चार्टर डे:को ऐतिहासिक मनाया गया।
Next articleजैतपुर-बोक्टा मार्ग क्षतिग्रस्त, बोक्टा से लेकर जैतपुर के बीच छह किमी सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here