स्कूल वैन में अचानक आग लगी बच्चों में मची चीख-पुकार, जांच में कारण शॉर्ट सर्किट।
बस्ती …… बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी वैन
बस्ती। शहर के खौरहवा मोहल्ले में सोमवार की दोपहर मेंं स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक वैन में अचानक आग लग गई। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने वैन खड़ी कर बच्चों को बाहर निकाला सब सुरक्षित।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन में आग की लपटें इतनी तेजी थी कि कुछ ही पल भर में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। आसपास के लोग बच्चों की चीखें सुनकर मदद के लिए दौड़े।
स्थानीय निवासी अपने घरों से पानी और बाल्टियां लेकर आग बुझाने में जुट गए। हादसे की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस चौकी से आरआई संजय कुमार दास मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वैन के कागजात और फिटनेस रिपोर्ट सही थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट पाया गया है।















