पांच वर्षों से लंबित मुकदमों का ससमय किया जाए निस्तारण।

पांच वर्षों से लंबित मुकदमों का ससमय किया जाए निस्तारण।

एसीएस राजस्व परिषद

गोरखपुर। राजस्व परिषद एसीएस एसपी गोयल ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मंडलायुक्त सभागार में अपर आयुक्त प्रशासन कुंवर बीके सिंह अपर आयुक्त न्यायिक रामाश्रय व हरिओम शर्मा एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला प्रशासन व तहसीलों में चल रहे मुकदमों का समय वध तरीके से निस्तारित किया जाए जिससे मुकदमों का समय रहते निस्तारित हो सके प्रशासन राजस्व, चकबंदी और फौजदारी सहित धारा 80 धारा 24 के लंबित मुकदमों के निस्तारण समय वत किया जाए राजस्व न्यायालयों से केस के निस्तारण के साथ दिए जा रहे आदेश का समय से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। अब शासन से निस्तारित मुकदमों की समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं एसीएस ने कहा कि निस्तारित वरासत, पैमाइश, नामांतरण और बंटवारे के मुकदमों व उनके निस्तारण के साथ ही समीक्षा में सक्षम न्यायालयों ने केस का निस्तारण के समय जो आदेश दिए हैं उनका क्रियान्वयन हुआ है कि नहीं। एसीएस ने संबंधित न्यायालयों के संबंधित अधिकारी से कहा की पाच वर्ष से अधिक के मुकदमों को अपने अपने कोर्ट के लंबित वादों का निस्तारण करे।

Previous articleन्यायालय में चल रहे मुकदमो का ससमय किया जाए निस्तारण_ डीएम ने की समीक्षा।
Next articleस्कूल वैन में अचानक आग लगी बच्चों में मची चीख-पुकार, जांच में कारण शॉर्ट सर्किट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here