न्यायालय में चल रहे मुकदमो का ससमय किया जाए निस्तारण_ डीएम ने की समीक्षा।
आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित प्रार्थना पत्रों को गुणवत्ता युक्त किया जाए निस्तारण _डीएम
गोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश आइजीआरएस निस्तारण जिला प्रशासन व तहसील के न्यायालय में चल रहे मुक़दमा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिससे वादकारियों को त्वरित न्याय संगत न्याय मिल सके जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के मामलों का प्रभावी निस्तारण को लेकर अधिकारियों संग समीक्षात्मक बैठक लेते हुए लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने की हिदायत दी। चेताया कि इन मामलों के निस्तारण में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो कार्रवाई होना तय है।इस दौरान डीएम ने बताया कि सीएम पोर्टल अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण और गुणवत्ता के स्थिति की समीक्षा की इन मामलों के निस्तारण में किसी तरह से उदासीनता न बरती जाए। आईजीआरएस के मामलों का निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता से फोन पर अधिकारी संपर्क करें। मामलों के निस्तारण में जो अधिकारी गंभीर नहीं हैं उनका डिफाल्टर की श्रेणी में आ जा रहा है जो नहीं होना चाहिए। शिकायतें प्राप्त हो रही है। वहां, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार नायब तहसीलदार समय-समय पर ग्राम चौपाल का
आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुन मामलों का त्वरित निस्तारण कराएं।
जनसुनवाई समीक्षा बैठक में रैंकिंग समीक्षा, की सूची, असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने का मुख्य कारण, स्पेशल क्लोज एवं विशेष बंद की समीक्षा किया शिकायत के प्राप्तकर्ता की सूची, डिफॉल्टर प्रत्येक दिवस रखने की अद्यतन सूची, आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को अपेक्षा संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए । मामलों के निस्तारण में अधिकारी किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
डीएम ने बैठक में कहा कि जिला प्रशासन, तहसीलदार, न्यायिक तहसीलदार ,नायब तहसीलदार कोर्ट में चल रहे मुकदमो के निस्तारण के लिए प्रतिदिन अधिकारीगण अपने-अपने न्यायालयों के कार्यों को निस्तारित करने का कार्य करें जिससे धारा 24 धारा 80 सहित अन्य लंबित मुकदमों का ससमय निस्तारण हो सके 5 साल से अधिक लंबित मुकदमों पर विशेष फोकस करते हुए गुणवत्ता युक्त निस्तारण मुकदमों का निस्तारण किया जाए जिससे वादकारियों को न्याय संगत न्याय मिल सके बैठक में प्रमुख रूप से एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सहित समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी समस्त तहसीलों के तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।















