एनसीसी कैंडेट्स के साथ पुलिस ने किया वृक्षारोपण।

एनसीसी कैंडेट्स के साथ पुलिस ने किया वृक्षारोपण।

संत कबीर नगर। धनघटा। बिंदु देवी मेमोरियल एवं रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठकुराडाडी धनघटा में रविवार को बृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण में एनसीसी कैडेट्स, पुलिस और विद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान एसओ धनघटा अनिल कुमार ने कहा कि पेड़ लगाना और उसे बचाना बहुत बड़ा पुनीत कार्य है। पेड़ से धरती के सभी प्राणियों की जहां जीवन शक्ति बढ़ती है वही फलदार बृक्ष मानव को शक्तिशाली बनाते हैं। विद्यालय के निदेशक रविंद्र प्रकाश मौर्य ने कहां की अपने अल्प समय में यह विद्यालय यहां के शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों के सहयोग से दिन प्रतिदिन अग्रसर है। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स देश सेवा समाज सेवा करने का शिक्षा लेकर आगे चलकर निश्चित रूप से देश सेवा में अपने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। विद्यालय परिवार अब तक 500 से अधिक पेड़ों को लगाकर उनके देखभाल कर रहा है। एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट नृपेन्द्र प्रताप मौर्य, गौरव कुमार मौर्य, पवन यादव, प्रदीप मौर्य आदि ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग किया।

Previous articleकाम की ख़बर नवरात्री से डबल डेकर बस का लीजिये आनंद।
Next article37 पीपीएस ऑफिसर तबादला देखें लिस्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here