अभिभावकों की बैठक में नौनिहाल की देखरेख पर हुई चर्चा।

अभिभावकों की बैठक में नौनिहाल की देखरेख पर हुई चर्चा।

गोरखपुर। सहजनवा।

सहजनवा तहसील अंतर्गत पाली ब्लाक के सिसई स्थित प्राथमिक विद्यालय बाघ नगर गोलहिया में गुरूवार को अभिभावक व शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक बच्चों को शिक्षण कार्य के लिए समय-समय से केंद्र पर भेजना एवं घर पर बच्चों को होमवर्क करने के लिए प्रेरित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य पर चर्चा की गई ।

बैठक को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशि देवी ने बताया कि केंद्र पर जो 3 से 6 वर्ष के पंजीकृत बच्चे है। उनका केंद्र पर समय से भेजना साथ ही साथ बच्चे घर पर जाते है।तो उनको होमवर्क के लिए प्रेरित करना आप सब अभिभावक की जिम्मेदारी है। जिससे बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि अगर बहने गर्भावस्था के दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान नहीं देती है।जिससे उनको खतरनाक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

इस दौरान शिक्षिका नाहिदा अनवर खान, शिक्षामित्र सरिता यादव एवं सहायिका इसरावती देवी समेत अभिभावक व बच्चें मौजूद रहें।

Previous articleधनराशि डकार गए लाभार्थी सचिव ने दी तहरीर।
Next articleदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने सीएम योगी आदित्यनाथ जी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here