धनराशि डकार गए लाभार्थी सचिव ने दी तहरीर।

धनराशि डकार गए लाभार्थी सचिव ने दी तहरीर।

 

गोरखपुर गोरखपुर सहजनवा।

 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने आवास के नाम पर दो बर्ष पूर्व पैसा लेने के बाद भी घर नहीं बनवाया,सहजनवा एरिया के पाली ब्लाक के बड़गो निवासी दो लाभार्थियों का पीएम आवास के लिए 2022-23 मे चयन हुआ था।

बता दे कि लाभार्थियों ने पहली किस्त भी ले ली। लेकिन आज तक घर नहीं बनवाया। जबकि इसके लिए इन्हे कई बार नोटिश भी भेजा गया है।

परियोजना निदेशक ने भेजा पत्र 

पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गो में खलीकुल निशा पत्नी मुस्ताक व मुमताज अली को 2022-23 में पीएम आवास का लाभार्थी चयन हुआ। आवास की पहली किस्त चालीस हजार व दूसरी किस्त सत्तर हजार लाभार्थी के खातें में भेजी गयी। लेकिन दो साल बाद भी आवास का निर्माण का पूरा नहीं कराया गया।परियोजना निदेशक ने सचिव को पत्रक भेजकर लाभार्थियों पर केस दर्ज कराते हुए भेजी गयी धनराशि को वसूली का निर्देश दिया है।

इस सम्बन्ध मे बीडीओ पाली बृजेश यादव ने बताया अधिकारीयों के निर्देश पर लाभार्थियों पर कारवाई के लिए सहजनवा थाने में तहरीर दिया गया है। पहली किस्त मिलने के बाद इन्हे कई बार नोटिश भी दिया गया। उसके बाद भी लाभार्थियों के द्वारा घर नहीं बनवाया गया।

Previous articleराजस्व कर्मी की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज।
Next articleअभिभावकों की बैठक में नौनिहाल की देखरेख पर हुई चर्चा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here