राजस्व कर्मी की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज।

राजस्व कर्मी की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज।

गोरखपुर सहजनवां।

तहसील के गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन में सुग्रीव निषाद का करीब चार दशक से रास्ता का विवाद चल रहा है। प्रार्थना पत्र पर बुधवार की शाम को एसडीएम दीपक गुप्ता, तहसीलदार आरके कन्नौजिया के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम गांव पर पहुंची। रास्ता में नाद, तख्था और अन्य सामान रख कर कब्जा किया गया था।

मिली जनकारी के अनुसार टीम ने हटाने के लिए प्रयास शुरू की तो दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे। महिलाएं और बच्चे मौके पर अफसरों से बहस करने लगे। इसी दौरान कुछ महिलाएं और बच्चों ने एसडीएम से दुर्व्यवहार कर धक्का मुक्की करने लगे। मौके पर पुलिस किसी तरह से मामले को संभाली और खदेड़ कर मामले को शांत कराई। देर रात को हल्का लेखपाल अरविंद सिंह की तहरीर पर बड़गहन निवासी निर्मल यादव, रेशमा देवी, आकाश और राम अनुज के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, अधिकारियों से दुर्व्यवहार और धक्का मुक्की करने का केस दर्ज किया गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा का कहना है राजस्व कर्मी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत जांच की जा रही है।

Previous articleगाँधी जी के करो या मरो के नारों पर मर मिटे थे नौ देश प्रेमी।
Next articleधनराशि डकार गए लाभार्थी सचिव ने दी तहरीर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here