महबूबनगर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन।
गोरखपुर। तेलंगाना प्रदेश के शहर महबूबनगर के लिए गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन नंबर 05303/05304 गोरखपुर- महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचलन सात सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से और आठ सितंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को महबूबनगर से 13 फेरों के लिए करने की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन आगामी दशहरा, दिवाली और छठ पूजा में आने-जाने वालों को विशेष राहत देगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल और बिहार के बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य जाते हैं। वहां के लिए चलने
रेलवे ने 13 फेरा के लिए दी है मंजूरी, दशहरा, दिवाली में घर आने वालों को मिलेगी राहत
वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ होती है। आगामी त्योहारों में यह भीड़ और अधिक बढ़ जाएगी। इसको देखते हुए ट्रेन नंबर 05303 गोरखपुर- महबूबनगर स्पेशल को सात सितंबर से प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से चलाया जाएगा।
यह ट्रेन सुबह 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. होते हुए दूसरे दिन शाम 07:15 बजे महबूबनगर पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 05304 महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन आठ सितंबर से प्रत्येक रविवार को चलेगी।















