काम की ख़बर हृदय संबंधी रोगों का होगा उपचार,एम्स में खुलेगी कैथ लैब।
गोरखपुर। एम्स में हृदय रोगियों के बेहतर उपचार के लिए कैथ लैब और केयर यूनिट खोलने की तैयारियां भी अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। अब तक की तैयारियों की समीक्षा के लिए कार्यकारी निदेशक के आग्रह पर मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त डॉ. प्रवीण चंद्रा ने सोमवार को एम्स का दौरा किया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के अलावा चिकित्सा स्टॉफ से भी बातचीत की।
मोहंती ने बताया कि विशेषज्ञ मूल्यांकन के लिए डॉ. प्रवीण चंद्रा आए थे। उन्होंने केयर यूनिट, कैथ लैब और कार्डियोलॉजी इनडोरपेशेंट विभाग (आईपीडी) को देखा और संसाधनों की जानकारी ली। एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल भी साथ में थे। डॉ. चंद्रा ने अत्याधुनिक कार्डियोलॉजी यूनिट को समय की जरूरत बताते हुए एम्स में शीघ्र इसके स्थापना की उम्मीद जताई। इस दौरान कार्यकारी निदेशक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एम्स विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के एम्स के पीआरओ डॉ. अरुप लिए प्रयासरत है।















