रक्षाबंधन के पर्व पर चतुर्वेदी परिवार की बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, मांगी लंबी उम्र की दुआ।
– चतुर्वेदी परिवार के पैतृक गांव भिटहा में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार
-पूर्व विधायक जय चौबे,सूर्या ग्रुप के एमडी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बहनों से राखी बंधवाते हुए दिया उपहार
संतकबीरनगर- भाई बहन के अटूट प्यार और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन पूरे जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है सभी बहने अपने भाइयों के कलाई में राखी बांधते हुए उनके लंबी उम्र की दुआ मांग रही है इसी क्रम जिले के वीआईपी घराने चतुर्वेदी परिवार में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया चतुर्वेदी परिवार की बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधते हुए उनके लंबी उम्र की दुआ मांगी। चतुर्वेदी परिवार के भाइयों ने बहनों को उपहार देते हुए हमेशा उनके सुख समृद्धि शांति की कामना करते हुए हमेशा उनकी रक्षा करने का वादा किया। आपको बता दे की मौका था भाई बहन के अटूट प्यार और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन का त्यौहार का जिले के चतुर्वेदी परिवार के घर भिटहा में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक जय चौबे सूर्या ग्रुप में एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने अपनी बहनों से राखी बंधवाते हुए उनको उपहार दिया चतुर्वेदी परिवार की बहनों अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए लंबी उम्र की दुआ मांगी। रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि भाई बहन के अटूट प्यार और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन सभी के जीवन में खुशियां लाए सभी भाई अपनी बहनों की रक्षा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहे।















