अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत।
संतकबीरनगर।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे भुवरिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भिजवाया। प्रत्यक्षदशियों की मानें तो रविवार की रात नौ बजे के करीब भुवरिया चौराहा स्थित हाईवे के किनारे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर कोतवाली पुलसि को जानकारी दी। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान किन्नू लाल (55) पुत्र राम तीरथ निवासी कुसमीडाडी कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दिया गया है।















