स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के कार्यक्रम व टैबलेट वितरण का हुआ आयोजन।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के कार्यक्रम व टैबलेट वितरण का हुआ आयोजन।
गोरखपुर। पिपरौली गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत से एसआरएस इंटरनेशनल अकैडमी नेवास में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व टेबलेट वितरण का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव झंडारोहण के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्राइवेट आईटीआई में कुल 75 छात्रों को टेबलेट वितरण भी किया गया। इस दौरान विधायक प्रदीप शुक्ला सहजनवा ने टेबलेट वितरण को लेकर सरकार की द्वारा चलाई जा रही यह महत्वपूर्ण योजना से छात्रों को रूबरू कराया। भारत सरकार के स्किल इंडिया के सपने को युवा पूरा कर सके, विधायक ने बातचीत में कहा कि सहजनवा तहसील का डोहरिया कला गांव जो अपनी आगोश में देश की आजादी के समय युवाओं द्वारा दी गई शहादत की यादों को सजोए हुए है। इस गांव सहित आस पास स्थित गांव के हजारों लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस दौरान गांव के 9 युवाओं को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी, और दर्जनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देश मेरा रंगीला पर बच्चों की प्रस्तुति देखकर बच्चों व मौजूद सभी भाव विभोर होकर तालियां बजाने लगे। चौकी प्रभारी पिपरौली रुपेश पाल सिंह इस मौके पर पहुंचे और कहा की वर्तमान दौर में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम और युवाओं में बढ़ता नशा है। इससे बचने के लिए हमें जागरूक होने के साथ अपने आसपास के लोगों व परिवार वालों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताना होगा। इस दौरान प्रबंधक रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, समाज सेवी मानवेंद्र शाही, जया सिंह, सृष्टि, संतोष कुमार, सिद्धांत, हरिनाथ शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।
Previous articleLucknow… यूपी में चिकित्साधिकारियों का तबादला सचिव स्वास्थ्य IAS रंजन कुमार ने आदेश जारी किया !!
Next articleगोरखपुर में यह अधिकारी हुए सम्मानित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here