पुलिस का स्टंटबाज़ों पर तगड़ा एक्शन.

पुलिस का स्टंटबाज़ों पर तगड़ा एक्शन…

 

गोरखपुर : सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियम सख्त बनाने के साथ ही भारी भरकम जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके बाद भी लोग नियम तोड़ने से परहेज नहीं कर रहे हैं। मनबढ़ों का स्टंट तो और खतरनाक हो चला है। शहर की सड़कों पर कोई तीन सवारी तो कोई बिना हेलमेट के बेधड़क चल रहा है। चौराहे पर खड़ी यातायात पुलिस का भी कोई डर नहीं।

शहर के मुख्य टूरिस्ट स्पॉट नौकायन रोड पर पुलिस का स्टंटबाजों पर तगड़ा एक्शन चला। यहां फिलहाल तो पुलिस लगातार चेकिंग की बात कहती है लेकिन बाइकर्स गैंग पर कोई खौफ नहीं रहता, शहर के मनबढ़ रात में वहां पहुंचते हैं और जम कर उत्पात मचाते हैं। इस दौरान वे खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए।जिसकी वजह से एक लेन पर आवाजाही ही बंद हो जाती है। स्टंट करते बाइकर्स का वीडियो सामने आने पर शुक्रवार की रात में पुलिस ने अभियान चलाकर 25 बाइक सीज की। नियमों की अनदेखी करने पर 35 का चालान का काटा।

यह सिलसिला लगातार चल रहा है, अब ऐसा लगता है स्टंट बाजों की खैर नही। इसी कड़ी में आज भी नौका विहार पर स्टंट कर रहे बाइकर्स को थाना प्रभारी चितवन कुमार अपने फ़ोर्स के साथ धर दबोच कर कानूनी कार्यवाही करते नज़र आये।

Previous articleहर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Next articleलेखपाल के हमलावर को गीडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here