सूर्या स्कूल में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
सूर्या स्कूल में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के पर्व में शहीदों की शहादत को याद करते हुए सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसके साथ ही भारत मां के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए खुद तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद से निकलती हुई मुखलिसपुर ओवर ब्रिज से फिर विद्यालय पहुंची। विद्यालय पर तिरंगा यात्रा पहुंचने के बाद सभी लोगों ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरीके से पूरे देश में घर-घर तिरंगा अभियान चलाकर लोगों को देश भक्ति के प्रति प्रेरित किया जा रहा। लोग तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर शहीदों को नमन कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्राानाचार्य शरद त्रिपाठी, बबिता त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।















