सीएम योगी की टाउनहॉल में “जनसभा” आज

 

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ सोमवार को शहर में होंगे। वे नगर निगम चुनाव में मेयर एवं भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए टाउनहॉल पर जनसभा करेंगे।

मुख्यमंत्री तीन दिन के भीतर दूसरी बार गोरखपुर में होंगे। वह सोमवार को टाउनहॉल पर शाम साढ़े चार बजे जनसभा को संबोधित कर चले जाएंगे। तीन मई को संतकबीरनगर में जनसभा करेंगे और रात में गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के बाद चार मई को मतदान करेंगे।

मेयर समेत सभी पार्षद प्रत्याशी सीएम से दूसरी बार मिलने से खासे उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राप्तीनगर में जनसभा, गोरखपुर क्लब परिसर में चिकित्सक सम्मेलन और शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर में व्यापारी सम्मेलन करके कार्यकर्ताओं में जोश भरा है।

Previous articleनगर पंचायतों में भाजपा के बागियों पर गिरी गाज
Next articleभाजपा के पक्ष में डॉक्टरों ने की बैठक, टोली बनाकर वार्ड में किया प्रचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here