एडीजे ने जिला जेल का निरीक्षण किया।

एडीजे ने जिला जेल का निरीक्षण किया।

संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। सभी बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बातचीत की। अपर जिला जज ने कहा कि जिला कारागार में कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न आने पाए।
अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बंदी अपने मामले में पैरवी निशुल्क अधिवक्ता अथवा अन्य कोई प्रार्थना पत्र देता है तो उसका त्वरित निस्तारण कराया जाए। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया तथा जेलर को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, जेलर रंजीत राय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश कुमार, गीतारानी, जेल वार्डर संदीप पांडेय, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।

Previous articleप्रदेश में विद्युत सप्लाई को लेकर पावर कॉरपोरेशन से निर्देश जारी।
Next articleरूट डायवर्जन होने से ट्रक चालकों ने मगहर के पास ट्रकों को खड़ा कर, वहीं खाना भी बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here