पेड़ गिरने से बिजली खंभा टूटा, एक टोले में फैला अंधेरा।

पेड़ गिरने से बिजली खंभा टूटा, एक टोले में फैला अंधेरा।
गोरखपुर पिपरौली ब्लॉक के नेवास गांव मे बुधवार शाम आई तेज आंधी से सड़क के बगल में लगे पेड़ बिजली के खम्बे पर गिर गया। जिससे पोल टूटकर जमीन पर गिर गया गनीमत रही की कोई बिजली की चपेट मे कोई नहीं आया पोल टूटने से गांव के एक टोले मे अंधेरा छा गया गांव के समाजसेवी  मानवेन्द्र शाही (बंटू )ने तुरंत नौसढ पावर हाउस पर सूचना दी पावर हाउस से जे ई विपिन सिंह मौक़े पर आकर बिजली सप्लाई बंद कराई समाचार लिखें जाने तक गांव मे अंधेरा छाया हुआ है। इस मौक़े पर ग्राम सभा के शिवेंद्र सिंह (सोनू ), सूरज सेंगर, रानू सिंह, गुड्डू शाही, उदयराज सिंह, बिजय सिंह, विशाल सिंह, अवनीश सिंह, बिकानू, सुरेश सिंह, अजय सिंह आदी लोंगो ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।
इस संबंध में नौसढ जेई  विपिन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में जल्द ही पोल लगवा करके बिजली बहाल कराई जाएगी।
Previous articleश्रीमती ज्योत्स्ना पाण्डेय वाणिज्य कर विभाग गोरखपुर जोन की ग्रेड वन बनायीं गयी।
Next articleप्रदेश में विद्युत सप्लाई को लेकर पावर कॉरपोरेशन से निर्देश जारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here