लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एंटी करप्शन टीम ने महिला दारोगा को घूस लेते हुए पकड़ा है। वाराणसी में महिला दरोगा घूस लेते अरेस्ट:केस में रिपोर्ट लगाने को 10 हजार रुपए लिए, कैंट थाने में केस दर्ज
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 2019 बैच की सब इंस्पेक्टर अनुभा तिवारी को एंटी करप्शन की टीम ने मृतक आश्रित कोटे से 10 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा है. दारोगा अनुभा तिवारी को एंटी करप्शन की टीम कैंट थाने ले गई है. वहीं, मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत पर रंगेहाथ टीम ने दबोचा
राजीव शर्मा ने एंटी करप्शन विभाग में यह शिकायत की थी। कि बेटी के मुकदमे के मामले में लंका थाना से अटैच विवेचक दारोगा अनुभा तिवारी फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही हैं।
एंटी करप्शन की टीम ने प्लानिंग के हिसाब से लंका थाने में शिकायतकर्ता द्वारा महिला दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड लिया गया।















