यूपी की बड़ी खबर: 8 IPS के ट्रांसफर, 2 जिलों के SP बदले गए; विवेक चंद्र को प्रयागराज भेजा।

यूपी की बड़ी खबर: 8 IPS के ट्रांसफर, 2 जिलों के SP बदले गए; विवेक चंद्र को प्रयागराज भेजा

प्रदेश सरकार ने बुधवार सुबह 8 IPS के ट्रांसफर कर दिए। इसमें दो जिलों फतेहपुर और कुशीनगर के SP बदल दिए गए। कुशीनगर के SP धवल जयसवाल को फतेहपुर का नया एसपी बनाया गया है।

लखनऊ में पुलिस प्रशिक्षण में तैनात संतोष कुमार मिश्र को कुशीनगर का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा, अजय कुमार को सेनानायक, 38वीं वाहिनी PAC अलीगढ़ से सेनानायक, 32वीं वाहिनी PAC लखनऊ बनाया गया। अभिषेक यादव को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से रेलवे प्रयागराज का एसपी बनाया है। एसपी फतेहपुर रहे उदय शंकर सिंह को लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया है। शुभम पटेल को गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक लखनऊ अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को पुलिस कमिश्नरेट से सेनानायक, 38वीं वाहिनी PAC अलीगढ़ बनाया गया है। विवेक चंद्र यादव को DGP ऑफिस से कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है।

Previous articleगोरखपुर में आज से एक सप्ताह तक बारिश: वज्रपात की चेतावनी जारी, 27°C रहेगा न्यूनतम तापमान, उमस से मिलेगी निजात।
Next articleनोएडा में झुग्गी में लगी भीषण आग, तीन बच्चियों की मौत, पिता की हालत गंभीर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here