औद्योगिक विकास के साथ ही पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरूरी : अनुज मलिक सीईओ
गोरखपुर। वर्तमान समय में प्रदूषण का असर प्रकृति पर साफ तौर से देखी जा रही है। प्रदूषण के चलते मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। गीडा प्रशासन की तरफ से उद्योगों के विकास के साथ ही हरियाली लाने के लिए भी संकल्प लिया गया है। इसके लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।
यह बातें यह बातें मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा अनुज मलिक ने कहीं। वह मंगलवार को गीडा सेक्टर 28 प्लास्टिक पार्क में पौधारोपण का शुभारंभ करते हुए संबोधित कर रही थी। मुख्य वनाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि गीडा की तरफ से सेक्टर 28 में बड़े पैमाने पर पौधारोपण के लिए स्थान सुरक्षित किया गया है। करीब 3 एकड़ क्षेत्रफल में चार हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शुभारंभ करने के साथ ही लक्ष्य को भी जल्द पूरा हो जाएगा। इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरडी पांडेय, एसडीएम अनुपम मिश्रा, डीएफओ गोरखपुर विकास यादव,सहजनवां , वरिष्ठ प्रबंधक सिविल अजय राय, प्रबंधक सुरेश यादव, प्रबंधक ब्रजेश अग्रहरि, विवेक वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।















