संदिग्ध हालात में महिला की मौत , किया प्रदर्शन पढ लें पूरी खबर।
गोरखपुर। पिपराइच । पिपरा मोगलान में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अंबालिका की मौत हो गई। महिला की मां गीता ने पिपराइच थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया।
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे ससुरालियों को मायके वालों ने रोक दिया और प्रदर्शन करने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने पर मांग की कि महिला की बेटी को उन्हें सिपुर्द किया जाए। पुलिस व ग्रामीणों के समझाने पर ससुराल वालों ने छह वर्षीय बच्ची को उन्हें सौंप दिया। इसके बाद ससुराल वाले शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए गए।
मां गीता ने तहरीर देकर ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है
पिपरा मुगलान निवासी आशुतोष तिवारी की पत्नी अंबालिका सोमवार की रात अचानक बीमार हो गई। गंभीर हाल में ससुराल वाले उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर महिला की मां गीता देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। बेटी को उसका पति आए दिन मारता पीटता था। दो महीने पहले पंचायत हुई थी।
बेटी के ससुराल से उनका घर तीन किमी है। इसके बाद भी उन्हें सुबह पांच बजे जानकारी दी गई।















