घर से कॉलेज जाने को निकली छात्रा घर पर से जेवर और नगदी लेकर हुई प्रेमी संग फरार केस दर्ज।
गोरखपुर
चिलुआताल थाना क्षेत्र की एक छात्रा सोमवार को घर से कॉलेज के लिए कहकर निकली और नकदी व जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब कहीं पता नहीं लगा तब छात्रा की मां ने चिलुआताल थाने में जाकर केस दर्ज कराया है।
क्षेत्र की महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे मेरी बेटी कॉलेज के लिए बताकर निकली थी। शाम तक नहीं आई तब खोजबीन में पता चला कि मेरी बेटी घर में रखे करीब 13 हजार रुपये व कुछ सोने के जेवर लेकर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अरुण निषाद के साथ निकली है।
आरोप है कि अरुण के मोबाइल पर कॉल करने पर वह गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रह है। केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।















