मनबढ़ों ने किया युवक पर जानलेवा हमला केस दर्ज ।
सहजनवां, गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली चौकी के बरहुआं यादव टोला के पास पल्सर सवार बदमाश कार पर गोलियां बरसाने लगे। संयोग रहा कि गोली कार में लगी। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सहजनवां थाना क्षेत्र के केशवाखोर निवासी अमरजीत सिंह पुत्र हमुमंत सिंह रविवार को जरूरी कार्य से गोरखपुर के तारामंडल गए थे। आरोप है कि घर वापस आते समय रात को गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली चौकी के बरहुआं यादव टोला के पास एक लाल और काले रंग की पल्सर पर सवार मुंह बांधे बादमश कार पर गोली चलाने लगे। पहली गोली कार के ऊपर से निकल गई, जबकि दूसरी पास से निकली और बाल बाल बच गया। तीसरी गोली कार में फंस गई, जिसके बाद आरोपित भाग गए। तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी, जिस पर पीआरवी मौके पर जांच पड़ताल भी की मगर आरोपित भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक गीडा योगेंद्र राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अतुल शाही निवासी गोपालपुर रामगढ़ ताल, रूद्र शाही निवासी बगड़ो चौक, धनंजय मिश्रा उर्फ भोलू निवासी बिलंदपुर तथा दो मुंह बांधे अज्ञात हमलावरों पर बी एन एस की धारा 191(2), 191(3) तथा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है।















