तीन बच्चों की मां प्रेमी संग रहने पर अड़ी।

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग रहने पर अड़ी
सहजनवां, गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां पड़ोस गांव के एक ग्वाला के साथ करीब 20 दिन पूर्व फरार हो गई। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के बुलाने पर विवाहिता प्रेमी संग थाने में पहुंची। कुछ लोगों ने समझौता कराने का प्रयास भी किया लेकिन प्रेमी संग जाने के लिए हंगामा करने लगी। प्रेमी युगल के बालिग होने का हवाला देते हुए पुलिस मामले से पल्ला झाड़ ली और दोनों साथ चले गए। सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव का ग्वाला दूसरे गांव महिला के घर पर दूध लेने जाता था। इसी दौरान प्रेम हो गया। 20 दिन पूर्व प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। पति को जानकारी मिली की पत्नी प्रेमी के साथ गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर के पास किराए के मकान में रह रही है। पति थाने पहुंच युवक के खिलाफ तहरीर दी। सोमवार को दिन में 11 बजे के करीब प्रेमी युगल थाने पर पहुंचे तो लोग समझौता कराने का प्रयास किए। महिला प्रेमी संग जाने के लिए हंगामा करने लगी। मामला बनता नहीं देख पुलिस बालिक होने दावा करते हुए अपना हाथ खींच ली। और प्रेमी युगल साथ चले गए। इस संबंध में एसओ सहजनवा विशाल उपाध्याय ने कहा कि प्रेमी युगल बालिग थे, जिससे पुलिस ने मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।
Previous articleमनबढ़ों ने किया युवक पर जानलेवा हमला केस दर्ज ।
Next articleअजब गजब :बहू पर दिल हार बैठा बुजुर्ग ससुर,घर से भागे,फिर गांव लौटकर मंदिर में की शादी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here