ओवरलोडिंग के मामले में आठ पर कार्रवाई।

ओवरलोडिंग के मामले में आठ पर कार्रवाई

 गोरखपुर। गीडा  विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए विभाग द्वारा एसी का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के यहां चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नौसड़ विद्युत वितरण उपखंड क्षेत्र के बाघागाड़ा में विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में मीटर से बाईपास कर चोरी की बिजली से एसी चलाने वाले तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वही जांच में चार लोग सेक्शन लोड से अधिक भार प्रयोग कर रहे थे। जिनके विरूद्ध कार्यवाही की गई। इसी क्रम में क्षेत्र के बरवार में भी जांच किया गया जहा चार लोग सेक्शन लोड से अधिक भार प्रयोग करते पाए गए विभाग ने उनके खिलाफ भी कार्यवाही करते हुए लोगों से अपील किया कि बिजली चोरी करना कानूनन – अपराध है ऐसा करने वाले के – खिलाफ सख्त कार्यवाही की – जाएगी। अवर अभियंता विपिन – सिंह ने बताया कि बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान चलता रहेगा।

इस दौरान नौसड़ उपकेन्द्र के – टेक्नीशियन अमरेन्द्र, सहरेयाज अंसारी, जितेंद्र, श्याम, सूरज समेत अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहें।

Previous articleअफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत।
Next articleमनबढ़ों ने किया युवक पर जानलेवा हमला केस दर्ज ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here