बलिया के नरही थाने के थानेदार पन्नेलाल कन्नौजिया ने रविवार को गोला थाने में  किया सरेंडर।

बलिया के नरही थाने के थानेदार पन्नेलाल कन्नौजिया ने रविवार को गोला थाने में  किया सरेंडर।
गोरखपुर गोरखपुर 

बलिया के नरही थाने के थानेदार पन्नेलाल कन्नौजिया ने रविवार को गोला थाने में सरेंडर कर दिया। बलिया के भरौली बॉर्डर पर छापेमारी कर अवैध वसूली मामले में पन्नेलाल फरार चल रहा था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर रविवार को पन्नेलाल गोला पुलिस के सामने हाज़िर हो गया। बलिया पुलिस पन्नेलाल को लेकर चली गई।

 पिछले दिनों भरौली बॉर्डर पर छापेमारी कर अवैध वसूली का खुलासा एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने किया था। जांच के दौरान इसमें आरोपी पाए गए पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए थे। लेकिन गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने वाराणसी के आलावा अन्य जिलों की पुलिस भी लगा रखी थी।
सूत्रों ने बताया कि पन्नेलाल के मोबाइल से उसकी लास्ट लोकेशन गोला स्थित भरसी गांव में मिली थी। उसके लोकेशन के आधार पर बलिया पुलिस गांव पहुंची थी और पत्नी को हिरासत में भी ले लिया था। इसकी जानकारी होने पर पन्नेलाल खुद गोला थाने की पुलिस के सामने जाकर हाजिर हो गया। हालांकि, अभी सरेंडर के पूरी प्रक्रिया पर आधिकारिक कुछ बयान नहीं आया है।
Previous articleबरेली- रिश्वत मांगने के आरोप में सीओ दीपशिखा पर जांच पूरी,
Next articleकाम की ख़बर हाईवे पर डायवर्जन आज से, लगी पुलिस ड्यूटियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here