132 शिक्षक अनुपस्थित बीएसए ने वेतन रोका।

132 शिक्षक अनुपस्थित बीएसए ने वेतन रोका।

गोरखपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर सख्ती बरतने के बावजूद भी शिक्षकों की आदतों में सुधार नहीं आया है।

बीएसए के निर्देशन में विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान 132 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे।

बड़हलगंज ब्लॉक में 19, पाली में 16, जंगल कौड़िया में 13, बांसगांव में पांच, बेलघाट में तीन, भरोहिया में एक, भटहट में सात, ब्राह्मपुर में पांच, कैम्पियरगंज में छह, गगहा में आठ, गोला में नौ, नगर क्षेत्र में शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे सभी का एक दिन का वेतन बाधित।

पांच, कौड़ीराम में आठ, खजनी में चार, खोराबार में दो, पिपराइच में पांच, पिपरौली, सहजनवां, सरदारनगर व उरुवा में तीन-तीन शिक्षक अनुपस्थित थे। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने इन सभी का एक दिन का वेतन बाधित कर के साथ स्पष्टीकरण का नोटिस दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिंह जी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक समय से उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करें, इसको लेकर सभी ब्लॉकों के विद्यालयों में लगातार निरीक्षण किया गया।

Previous articleगोरखपुर से है हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है कि तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म।7
Next articleगोरखपुर बीआरडी : महिला विभाग में जल्द शुरू होगी एक्स-रे की सुविधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here