गोरखपुर से है हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है कि तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म।7

गोरखपुर से है हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है कि तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म।

गोरखपुर। बीमारी ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि उपचार करने के बहाने उसने नशीला पदार्थ खिला दिया। घटना के बाद घर में रखे गहने व 15 हजार रुपये लेकर तांत्रिक फरार हो गया। महिला की शिकायत पर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी तबीयत लंबे समय से खराब है। उसकी ननद ने खजनी के भरोहिया में रहने वाले तांत्रिक दिनेश चौरसिया के बारे में बताया कि वह बीमारी ठीक कर देगा।

तांत्रिक ने खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया जिसकी वजह से वह अर्धविक्षिप्त हो गई और तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद कमरे में रखे गहने व 15 हजार रुपये लेकर भाग गया।

पीड़िता ने जब ननद को पूरी बात बताई तो उसने केस दर्ज कराने से मना कर दिया। दो दिन पहले महिला ने पति को आपबीती बताई। पति ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को पूरी घटना से अवगत कराया। 

Previous articleयात्रीगण कृपया ध्यान दें बदले मार्ग से चलेगी गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस।
Next article132 शिक्षक अनुपस्थित बीएसए ने वेतन रोका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here