यात्रीगण कृपया ध्यान दें बदले मार्ग से चलेगी गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस।
गोरखपुर। पूर्व रेलवे के नैहाटी-बंडेल रेल खंड स्थित नैहाटी-गरीफा स्टेशनों के मध्य प्वाइंट एवं क्रॉसिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है। गोरखपुर से 27 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 15050 गोरखपुर- कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बर्द्धमान-दक्षिणेश्वर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का बंडेल और नैहाटी स्टेशनों पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।















