जिला लेखपाल संघ ने अस्थाई संगठन मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।
गोरखपुर। जिला लेखपाल संघ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद के निर्देश पर जिला मंत्री हरि प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला संगठन मंत्री मोहम्मद जावेद खान जिला संगठन मंत्री जयदेव सिंह जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनु उपाध्याय को नियुक्त किया।संस्था को समृद्ध एवं गतिशील बनाने तथा संवर्ग की सामायिक समस्याओं के निराकरण जनपद स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए जिला संगठन मंत्री, जिला मिडिया प्रभारी व जिला सोशल मीडिया प्रभारी जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद के निर्देश पर जिला मंत्री हरिप्रकाश श्रीवास्तव ने अस्थायी नियुक्तियां किया है अगर कार्य में शिथिलता अनुशासनहीनता एवं उच्च पदाधिकारीयों के आदेशों की अवहेलना पाये जाने पर बिना किसी स्पष्टीकरण प्राप्त किये पदच्युत किया जा सकेगा। मो० जावेद खान चौरी चौरा को जिला संगठन मंत्री जयदेव सिंह सदर को जिला मीडिया प्रभारी मनु उपाध्याय खजनी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।















