अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल रोज देखें : डीएम
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभागों के अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल का प्रतिदिन अवलोकन करें। शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से समय भीतर होना चाहिए।
डीएम बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा कर रहे थे। सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाए।
हाईवे पर झाड़ियों की कटाई छटाई करा दी जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा के दौरान कहा कि संस्थागत प्रसव का अपडेट मंत्रा पोर्टल पर समय से
हाईवे पर झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराने के निर्देश फीड करा दिया जाए।
जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी को समय भुगतान सुनिश्चित कराए। आशा योजना के तहत लंबित भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाई जाए। इस मौके पर एडीएम प्रतिपाल चौहान, सीआरओ संजीव ओझा, सीएमओ डॉ. रमाशंकर दुबे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद आदि मौजूद रहे।















