दूसरे समुदाय की महिला,को घर में लाकर रखने के आरोप में केस दर्ज।

दूसरे समुदाय की महिला,को घर में लाकर रखने के आरोप में केस दर्ज।

गोरखपुर 

शाहपुर इलाके के हड़हवा फाटक निवासी महिला ने अपने पति संजय पर दूसरे समुदाय की महिला को घर में लाकर रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर रविवार की रात शाहपुर पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के हड़हवा फाटक निवासिनी एक महिला की शादी सात वर्ष पहले उसी मोहल्ले में रोहित से हुई थी। आरोप है कि रोहित तीन महीना पहले एक मुस्लिम महिला को लेकर घर छोड़कर भाग गया था। रोहित उस महिला के प्रेम संबंध में पड़ गया था।

शनिवार को उस महिला को घर में लेकर आया तो पहली पत्नी ने विरोध किया। तब पति समेत परिजन उसे मारने-पीटने लगे। जिसके बाद महिला ने रविवार की सुबह शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।

Previous articleगाय चराने गए किशोर की पानी में फिसलकर डूबने से मौत
Next articleन्याय पाने की आस में महिला दफ्तर दफ्तर काट रही चक्कर,महिला ने खुद पर छिड़का डीजल, आग लगाने की कोशिश-आइए जाने पूरा मामला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here