एक पेड़ मां के नाम थीम पर पूर्व विधायक ने किया पौधरोपण।
संतकबीरनगर। पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम की शुरुआत की है। इसी को लेकर खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल के साथ मड़या स्थित कान्हा गौशाला पर पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए सभी से अपील की। पूर्व विधायक जय चौबे ने कहाकि हर व्यक्ति को एक पौध जरूर रोपना चाहिए। इससे हरियाली मिलती है। आज जो गर्मी पड़ रही है वह लगातार पेड़ो की कटान की वजह से है। इसलिए हम सभी को संकल्प लेकर पौधरोपण करना चाहिए। चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहाकि एक पेड़ मां के नाम थीम पर हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए। इसमे हम सभी को सहयोग करना चाहिए। इस दौरान पंकज, उमेश चौधरी, गोरख यादव, इमरान खान, सुनील त्रिपाठी, माधुरी, भास्कर शाही, सर्वेश, राधेश्याम, सभासद महफूज, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अवधेश सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।















