नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण निर्माण कार्य की गति पाई धीमी दिया सख्त चेतावनी
गोरखपुर।आज नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम गोरखपुर के चरगांवा वार्ड में निर्माणाधिन गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, गाड़ियों की मरम्मत हेतु महेवा में बना रहे वर्कशॉप, राप्ती नदी के किनारे ने एकला बंधे पर लिगसी वेस्ट के निस्तारण के बाद जमीन पर चल रहे वृक्षारोपण कार्य एवं नौसड़ में बन रहे पशु शवदाहगृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता एवं संबंधित अवर अभियंता आदि उपस्थित थे।
सर्वप्रथम नगर आयुक्त द्वारा चारगांवा में बन रहे गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति काफी धीमी पाई गई। नगर आयुक्त द्वारा अधिशासी अभियंता अमरनाथ को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि 31 जुलाई तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाए।
इसके पश्चात नगर आयुक्त महोदय द्वारा महेवा में गाड़ियों की मरम्मत हेतु बन रहे वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया। यहां भी निर्माण कार्य की गति काफी धीमी पाई गई नगर आयुक्त महोदय द्वारा अधिशासी अभियंता श्री अशोक भाटी एवं ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि आदमी 15 दिनों के अंदर निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।
इसके पश्चात नगर आयुक्त द्वारा नौसड़ में बन रहे पशु शवदाहगृह का निरीक्षण किया गया एवं निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया















