बिहार से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी निजी बस, आरटीओ ने की कार्रवाई।

बस सीज कर 14 घंटे रोका तो यात्रियों ने किया हाईवे जाम

बिहार से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी निजी बस, आरटीओ ने की कार्रवाई।

सहाजनवां । गोरखपुर थाना चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात आरटीओ की कार्रवाई में एक बस सीज कर दी गई। दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे तक 14 घंटे यात्रियों को रोके रखा गया तो किराया वापस करने की मांग को लेकर यात्रियों ने सहजनवां में हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान खलीलाबाद से गोरखपुर जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने यात्रियों को फोरलेन से हटाकर जाम को खुलवाया।

बृहस्पतिवार को बिहार से दो बसें यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए निकली थीं। रात में 12 बजे के करीब आरटीओ ने सहजनवां थाना चौराहे पर एक बस को रोककर कागज की जांच की। सही नहीं मिलने पर सीज कर दिया।

सभी यात्री पूरी रात इंतजार करते रहे कि बस मालिक दूसरी बस भेज देगा। यात्रियों ने मालिक से

बस का किराया वापस करने की मांग कर रहे थे यात्री, पुलिस ने खाली कराया रास्ता बात भी की। 

उन्हें बस भेजने का आश्वासन मिलता रहा। शुक्रवार दोपहर तक जब बस नहीं आई तो

यात्री किराया वापस करने की मांग करने लगे, लेकिन यात्रियों की बात कोई सुनने वाला बात भी की। नहीं था। दोपहर करीब 2:30 बजे यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। वह भड़क गए और फोरलेन जामकर दिए। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समझाकर थाने पर लेकर आई। 

बस मालिक से बातकर यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था कराई। पुलिस का कहना है कि यात्रियों को बस की व्यवस्था कराकर भेज दिया गया है।

किराया वापस करने की मांग को लेकर यात्रियों ने सहजनवां में जाम किया हाईवे।

Previous articleपति रचा रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने रुकवा दी खोराबार इलाके में शादी समारोह में पुलिस लेकर पहुंची महिला, घटना को लेकर होती रही चर्चा।
Next articleशहर के मड़या का मामला, जमीन पर स्टे के बावजूद जेसीबी से शुरु कराया नींव की खोदाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here