पति रचा रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने रुकवा दी खोराबार इलाके में शादी समारोह में पुलिस लेकर पहुंची महिला, घटना को लेकर होती रही चर्चा।

पति रचा रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने रुकवा दी खोराबार इलाके में शादी समारोह में पुलिस लेकर पहुंची महिला, घटना को लेकर होती रही चर्चा।

गोरखपुर। खोराबार। थाना क्षेत्र के भैसहां शिवपुर में शुक्रवार को पति द्वारा चोरी चुपके से दूसरी शादी रचाई जा रही थी। इसकी भनक कहीं से पत्नी को लग गई। महिला तुरंत पुलिस को लेकर वहां पहुंची और शादी रुकवा दी। क्षेत्र में इस घटना को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मकटापार की रेनू पुत्री देवनारायण पासवान की शादी 10 जुलाई 2016 में खजनी थाना क्षेत्र के संग्रामपुर उनवल निवासी पंकज पासवान पुत्र शेषनाथ पासवान से हुई थी। इन लोगों का वैवाहिक जीवन कुछ दिन सही चला और एक बच्ची भी पैदा हुई।

जीवन कुछ दिन सही चला और एक बच्ची भी पैदा हुई बच्ची पैदा होने के बाद दिव्यांग का शिकार हो गई और मां रेनू उसके इलाज के लिए जगह-जगह भटकती रही।

इधर रेनू का पति पंकज से दूरियां बढ़ती चली गई।

पंकज ने अप्रैल 24 को न्यायालय में पत्नी रेनू से तलाक की अर्जी लगाई। चोरी से दूसरे शादी के तलाश में लग गया। 

शुक्रवार को पंकज की खोराबार

क्षेत्र के भैसहां शिवपुर की ममता से बेलीपार के भौवापार में दिन में दो बजे मुंजेश्वर नाथ मंदिर में शादी होने जा रही थी।

रेनू को किसी तरह पता चला और वहां पहुंचकर शादी को रुकवाया। फिर रात 10 बजे पता चला कि उसकी शादी खोराबार के भैसहां शिवपुर हो रही है तो पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने शादी को रूकवा दी। बताया जा रहा है कि ममता मूल निवासी भैरोपुर थाना एम्स की रहने वाली है। वर्तमान में उसके परिजन शिवपुर में मकान बनवाकर रहते हैं।

Previous articleबाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लेखपाल करें निरीक्षण_ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
Next articleबिहार से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी निजी बस, आरटीओ ने की कार्रवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here