खबर जागरूकता के तौर पर सर्पदंश से बचाव के लिए करें जागरूक : डीएम
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बरसात के मौसम में सर्पदंश की सम्भावित घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण की एडवाइजरी का हवाला देते हुए कहा कि सर्पदंश से बचाव व उसके लक्षण के विषय में जानकारी प्राप्त कर स्वयं बचे।
एवं दूसरे को भी बचाने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि कांटे गये जगह को साबुन व पानी से धोए, दांत के निशान की जाँच करें, कही जहरीले सर्प के कांटने का दो दंत का निशान तो नही, कांटे हुए अंग को हृदय के लेवल से नीचे रखें। सर्पदंश वाले अंग को स्थिर करें तथा बैंडेज घाव पर और उसके उपर लगाए। साथ ही अस्पताल ले जाए।















